26 Apr 2024, 17:25:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कुवैती राजनयिक से 46,500 डॉलर बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 2:45PM | Updated Date: Nov 29 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुवैती दूतावास में तैनात एक राजनयिक से 46,500 डालर की राशि बरामद की है।
 
समाचार पत्र द डान के अनुसार बुधवार को कुवैत एयरवेज की फ्लाइट के लिए क्लीयरेंस के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुवैत दूतावास में तैनात अताशे के सामान से यह धनराशि बरामद की।
 
इनके बारे में वह कोई भी आधिकारिक सबूत नही पेश कर सके तो यह धनराशि जब्त कर ली गई। राजनयिक संरक्षण प्राप्त होने के नाते उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नही की गई और बाद में उन्हें जाने दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »