27 Apr 2024, 04:28:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 22 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 11:27AM | Updated Date: Nov 28 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिजियाझुआंग। उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के झांगजियाकोउ शहर में एक रासायनिक संयंत्र में बुधवार तड़के हुए विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 
 
झांगजियाकोउ शहर के सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह विस्फोट शहर में हेबेई शेंघुआ रासायनिक उद्योग कंपनी लिमिटेड के नजदीक हुआ। विस्फोट के कारण लगी आग की चपेट में आकर 38 ट्रक और 12 अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विस्फोट की जांच की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »