26 Apr 2024, 18:24:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेनिन को 26 कलाकृतियां लौटाएगा फ्रांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2018 3:58PM | Updated Date: Nov 24 2018 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस । फ्रांस पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन को उसकी 26 कलाकृतियां लौटायेगा जो औपनिवेशिक युग में लूट लिये गये थे। राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी ने एक बयान जारी कर कहा राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रोन ने बेनिन को 26 कलाकृतियां लौटाने का निर्णय लिया है जिन्हें 1892 की खूनी लड़ाई के दौरान लूट लिया गया था। बयान में कहा गया है कि इन कलाकृतियों को बेनिन को लौटाने के लिए आवश्यक संचालन संबंधी एवं विधायी कदम उठाये जाएंगे। यह जानकारी भी जुटाने का प्रयास किया जाएगा कि संग्रहालय ने इन कलाकृतियों को अब तक कैसे सहेज कर रखा था।
 
मैक्रोन ने इस वर्ष मार्च में सेनेगल के अर्थशास्त्र फेलविन सार और फ्रांसीसी कला इतिहासकार बेनेडिक्ट सेवोय को फ्रांस के संग्रहालय से अफ्रीकी संस्कृति से संबंधित कुछ खजानों को लौटाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने काे कहा था। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रेान ने विदेश मंत्री और संस्कृति मंत्री को इस दिशा में अगला कदम उठाने को कहा है ताकि कलाकृतियों को उनके मौलिक स्थान पर पहुंचाया जा सके।
 
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने एक वर्ष पहले अफ्रीका की यात्रा के दौरान बुर्कीना फासों की राजधानी ओगादोगू स्थित विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह से कहा था कि अफ्रीकी विरासतों को केवल यूरोप के निजी संग्रह में नहीं रहना चाहिए। इसे पेरिस में जरूर नजर आना चाहिए लेकिन डकार, लागोस और कोटोनू में भी इसे मौजूद रहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अगले पांच वर्ष में अफ्रीकी विरासत को अस्थायी अथवा अस्थायी तौर पर अफ्रीका में लौटाने के लिए स्थितियां अनुकूल बन जायें। अपने वादे को पूरा करने के लिए श्री मैक्रेान ने 2019 की पहली तिमाही में अपने अफ्रीकी और यूरोपीय साझीदारों को फ्रांस में आमंत्रित किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »