26 Apr 2024, 06:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार ने पकड़े नौका पर सवार 100 से ज्यादा रोहिंग्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 10:35AM | Updated Date: Nov 17 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यंगून। म्यांमार के आव्रजन अधिकारियों ने शुक्रवार को यंगून तट के पास समुद्र में एक नौका पर सवार 100 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मानव तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है। म्यांमार और बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर लोग अवैध रूप से थाईलैंड ले जाए जाते हैं।
 
2015 में म्यांमार सरकार ने मानव तस्करों पर सख्ती की थी, लेकिन पकड़े जाने के डर से कई तस्करों ने लोगों से भरी नौकाएं बीच समुद्र में ही छोड़ दी थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। आव्रजन अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह यंगून तट से 30 किलोमीटर दूर समुद्र में एक नौका को रोका गया। उस पर 50 पुरुष, 31 महिलाएं और 25 बच्चे सवार थे। माना जा रहा है कि सभी रखाइन प्रांत के हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »