लॉस एजेंल्स। विख्यात अमेरिकी शेफ एंथेनी बोर्डेन को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बोर्डेन को सीएनएन चैनल के फूड एंड ट्रेवल शो "पार्ट्स अन्नोन" के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। एमी अमेरिकी टेलीविजन के सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार की घोषणा क्रिएटिव आर्ट एमी की सेकेंड नाइट के दौरान की गई। बोर्डेन को मरणोपरांत यह सम्मान 17 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। बोर्डेन को वर्ष 2013 से 2016 तक लगातार चार वर्ष तक "पार्ट्स अन्नोन" के निर्माता और होस्ट के तौर पर एमी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
बोर्डेन इस कार्यक्रम की सीरीज में दुनिया के सुदूर क्षेत्रों के व्यंजनों और संस्कृति को पेश करते थे। बोर्डेन ने अपने करियर की शुरुआत न्यूयार्क एक रेस्तरा में एक डिशवाशर के रूप में की थी। इसके बाद वह लगातार संघर्ष के दम पर दुनिया के सबसे प्रख्यात टीवी शेफ के मुकाम तक पहुंचे थे। बोर्डेन ने 08 जून में 61 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली थी। वह फ्रांस में अपने होटल के कमरे में फंदे से लटके पाये गये थे।