26 Apr 2024, 14:20:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिनपिंग ने मनांगाग्वा को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 6:28PM | Updated Date: Aug 7 2018 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शीजिनपिंग ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति चुने जाने पर इमर्सन मनांगाग्वा को बधाई दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रॉबर्ट मुगाबे को सत्ता से हटाये जाने के बाद से देश के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किये जाने के बाद मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे के लोगों से एकजुट होने की अपील की है।

इस बीच विपक्षी नेता ने चुनाव परिणाम को चुनौती दी है। चीन का जिम्बाब्वे के साथ करीबी आर्थिक और रणनीतिक संबंध रहा है जो पिछले वर्ष नवंबर में मुगाबे को हटाये जाने के बाद भी जारी रहा है। शिन्हुआ ने बताया कि रविवार को दिये गये बधाई संदेश में शी ने आशा व्यक्त की कि जिम्बाब्वे की सरकार और लोग मनांगाग्वा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विकास में और अधिक उपलब्धि हासिल करेंगे। एजेंसी ने बताया कि शी को उम्मीद है कि अगले महीने बींिजग में चीनी और अफ्रीकी नेताओं के सम्मेलन के दौरान मनांगाग्वा से मुलाकात होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »