26 Apr 2024, 16:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में नाटो गश्ती दल पर हमला, तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2018 4:18PM | Updated Date: Aug 5 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत परवान में रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने नाटो सैनिकों के गश्ती दल पर हमला कर दिया जिससे तीन जवान मारे गए। नाटो मिशन ने बताया कि हमले में तीन सैनिक मारे गये और नाटो रिजॉल्यूट सपोर्ट मिशन सर्विस का एक सदस्य, एक अमेरिकी तथा दो अफगान सैनिक घायल हो गये। उसने बताया कि हमले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट परवान प्रांत की राजधानी चरिकर के खालाजई क्षेत्र में हुआ। प्रांतीय गवर्नर की प्रवक्ता वाहिदा शाहकार ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने नियमित गश्त के दौरान विदेशी बलों को निशाना बनाया था। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »