26 Apr 2024, 22:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पार्टी पर जुर्माना लगाना बदले की कार्रवाई: आब्राडोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 10:49AM | Updated Date: Jul 22 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के नव निर्वाचित राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने शुक्रवार को निर्वाचन प्राधिकरण के उनकी पार्टी पर लगाए गए एक करोड़ डालर के जुर्मानें को बदले का कार्रवाई करार दिया है। ओब्राडोर ने राजधानी मैक्सिको सिटी में अपने कार्यालय के बाहर कहा, यह बदले का कार्रवाई है। नेशनल इलेक्टोरल इंस्टिट्यूट (आईएनई) पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है।
 
वह ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही। ओब्राडोर ने कहा कि आईएनई के लगाये गये जुर्माने के खिलाफ उनकी वामपंथी पार्टी नेशनल रिजनरेशन मूवमेंट (मोरेना) अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। बुधवार को आईएनई ने मोरेना पर एक न्यास के गठन को लेकर यह जुर्माना लगाया है। पार्टी का कहना है कि इस न्यास का गठन भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए किया गया। इसके विपरित आईएनई का कहना है मोरेना में पैसो के लेन-देन का हिसाब अपारदर्शी है और पार्टी ने नियमों का उल्लंघन किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »