26 Apr 2024, 18:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली में बचाए गए खदानकर्मी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 10:43AM | Updated Date: Jul 6 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंटियागो। चिली में वर्ष 2010 में एक खदान में 69 दिन तक फंसे रहने वाले 33 कर्मचारियों में से एक ने थाइलैंड की गुफा में फंसे बच्चों का हौसला बढ़ाया है। मारियो सेपुल्वेडा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर बच्चों को प्रोत्साहित किया और उम्मीद बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा, 'मैं थाई अधिकारियों और 12 बच्चों के परिवारों को शुभकामना देना चाहूंगा। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि थाई सरकार इस बचाव में हरसंभव प्रयास करेगी। यह बचाव सफल होगा। ईश्वर आप पर कृपा करें।
 
मारियो अपने 32 साथियों के साथ पांच अगस्त, 2010 को तांबे और सोने की एक खदान धंसने से करीब 625 मीटर की गहराई में फंस गए थे। इस घटना के 17 दिन बाद इन सभी को मृत मान लिया गया था, लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ। बचाव कर्मियों ने एक सुराख के जरिये उन्हें खोज निकाला। यह सुराख महज एक मौसमी जितना बड़ा था। इसी के जरिये उन तक पानी और खाद्य सामग्री पहुंचाई जाती थी। बाद में एक संकरे साफ्ट के जरिये इन सभी को एक-एक कर बाहर निकाला गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »