26 Apr 2024, 06:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.0 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 4:38PM | Updated Date: Jun 13 2018 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र सुमात्रा द्वीप के पडांग क्षेत्र से 246 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में रहा। भूकंप के कारण जान माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। 
हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने भूकंप के मद्देनजर फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।  यूएसजीएस ने बाद में कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »