27 Apr 2024, 02:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जी-7 राष्ट्र चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप को रोकने पर सहमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 4:39PM | Updated Date: Jun 9 2018 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्यूबेक। कनाडा के क्यूबेक में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के सातों सदस्य राष्ट्रों ने नेताओं ने चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सूचनाएं साझा करने, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और सोशल मीडिया कंपनियों के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई है। सभी सदस्य राष्ट्रों ने चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप को रोकने के मसौदे पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 
मसौदे में अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका और कुछ अन्य यूरोपीय देशों के उस आरोपों का भी हवाला दिया है जिसमें उन्होंने रूस पर उनके चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया था। रूस हालांकि इस तरह की किसी भी भूमिका से इनकार करता रहा है। जी-7 देशों ने मसौदे में कहा, 'विदेशी ताकतें हमारे लोकतांत्रिक समाज व संस्थानों, हमारी चुनाव प्रक्रियाओं, हमारी संप्रभुता और सुरक्षा को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।' मसौदे के अनुसार अमेरिका, कनाडा, जापान, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने सभी तरह के राजनीतिक प्रचार, विशेषकर चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों के चंदे में उच्च पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी सहमति व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »