26 Apr 2024, 14:02:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शाहरुख की चचेरी बहन पाकिस्तान में लड़ेंगी चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 4:22PM | Updated Date: Jun 8 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां पाकिस्तान में आगामी 25 जुलाई को होने वाले संसदीय चुनावों में पेशावर से चुनाव लड़ेंगी। 
नूरजहां ने चुनाव आयोग से अपना नामांकन पत्र लिया है और वह पीके-77 क्षेत्र की खैबर पख्तूनख्वा असेंबली सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगी। 
नूरजहां ने अपने एक बयान में कहा, 'मैं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हूं। मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देना चाहती हूं।' नूरजहां और उनका परिवार पेशावर के प्रसिद्ध किस्सा ख्वानी बाजार के शाह वली कत्ताल क्षेत्र में रहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »