26 Apr 2024, 14:43:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका व द. कोरिया राजनयिकों ने उ. कोरिया मसले पर की बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 5:05PM | Updated Date: May 26 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता को भले ही रद्द कर दिया हो लेकिन अमेरिका और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों ने उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर विराम लगाने के लिए फोन पर बातचीत की।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नॉअर्ट ने कहा, 'दोनों देशों के राजनयिक उत्तर कोरिया का परमाणु निशस्त्रीकरण किये जाने तक वार्ता की स्थितियों का निर्माण करने के प्रयासों को जारी रखने और इस पर निकटता और समन्वय से काम करने पर सहमत हुए।' उन्होंने कहा अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्यूंग-वहा ने कोरियाई प्रायद्वीप के निशस्त्रीकरण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया के मजबूत गठबंधन और अधिक मजबूत करने की भी प्रतिबद्धता जतायी। गौरतलब है ट्रम्प ने उत्तर कोरियाई प्रमुख के बीच 12 जून को होने वाली बातचीत रद्द कर दिया था। हालांकि उन्होंने दोबारा इस पर विचार करना शुरू किया है और सकारात्मक संकेत दिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »