26 Apr 2024, 09:37:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति ट्रंप ने ओजीई को दिए ब्योरे में माना वकील को दिए ढाई लाख डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2018 10:53AM | Updated Date: May 18 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि उन्होंने चुनाव संबंधी खर्च के तौर पर अपने निजी वकील माइकल कोहेन को ढाई लाख डॉलर (करीब 1.70 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था। माना जा रहा है कि कोहेन ने इसी रकम में से 1.30 लाख डॉलर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए दिए थे।
 
71 वर्षीय ट्रंप ने मंगलवार को आॅफिस आॅफ गवर्नमेंट एथिक्स (ओजीई) में दाखिल अपने वित्तीय ब्योरे में कोहेन को दी गई रकम का जिक्र किया है। अमेरिकी प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए मंगलवार को वित्तीय दस्तावेज जमा कराने का अंतिम दिन था। ट्रंप के वित्तीय ब्योरे से जुड़े फॉर्म को समीक्षा के बाद बुधवार को सार्वजनिक कर दिया गया। हालांकि इसमें भुगतान का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
 
कोहेन पहले ही कह चुके हैं कि नवंबर, 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने स्टॉर्मी को 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया था, ताकि वह ट्रंप के साथ अपने अंतरंग संबंधों की बात सार्वजनिक नहीं करे। स्टॉर्मी ने साल 2006 में ट्रंप से यौन संबंध बनाने का दावा किया था। इस मामले में कोहेन एफबीआई की जांच के दायरे में हैं। इस सिलसिले में पिछले महीने उनके घर और दफ्तर पर छापा भी मारा गया था।
 
ट्रंप ने भारत से भी की कमाई
ट्रंप ने उजागर किया है कि भारत में उनके रियल एस्टेट संबंधी कारोबार से भी उन्हें कुछ आय हुई थी। ट्रंप ने ओजीई में साल 2016 के लिए दाखिल किए अपने वित्तीय दस्तावेजों में 1.4 अरब डॉलर (करीब 9480 करोड़ रुपए) की संपत्ति और 45.2 करोड़ डॉलर (3060 करोड़ रुपए) की आय होने की बात मानी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »