26 Apr 2024, 11:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक ने अमेरिकी राजनयिक को देश जाने से रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 11:02AM | Updated Date: May 14 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बाइक सवार शख्स को टक्कर मारने की घटना के बाद एक अमेरिकी राजनयिक को देश छोड़कर जाने से रोक दिया। इस घटना में अमेरिकी राजनयिक की कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ने सैन्य सहचारी कर्नल जोसफ इमैनुएल हॉल को लेने के लिए एक विमान भेजा था लेकिन पाकिस्तान प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। अमेरिकी प्रशासन पहले कह चुका है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता क्योंकि वह एक राजनयिक हैं। इस घटना ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और बढ़ा दिया है।
 
गौरतलब है कि 7 अप्रैल को उत्तरी इस्लामाबाद के दमन-ए-कोह में हुई दुर्घटना में अतीक बेग नाम के शख्स की मौत हो गई थी। सीसीटीवी विडियो में सफेद रंग की चारपहिया गाड़ी रेड लाइट को नजरअंदाज कर जाती दिखाई दे रही है। यह गाड़ी आगे एक बाइक को टक्कर मार देती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे कर्नल हॉल चला रहे थे। अमेरिकी दूतावासा ने पाकिस्तान मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि कर्नल हॉल शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। मृतक के पिता ने कर्नल के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »