26 Apr 2024, 20:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में तूफान - सात लोगों की मौत, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 10:05AM | Updated Date: May 12 2018 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश के निलपहमारी जिले में गुरुवार रात आए तूफान में एक महिला और उसके नवजात बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई तथा दस अन्य घायल हुए हैं। जिले के उपायुक्त एम. खालिद रहीम ने बताया रात 9.30 बजे आए इस तूफान के कारण पेड़ों के गिरने तथा मकान ढहने के कारण यह हादसा हुआ। तूफान के कारण दोमार, दिमला और जलढाका उपजिलों के करीब तीन हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा बड़ी मात्रा में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। 
 
तूफान के कारण मिर्जागंज इलाके में करीब 40 पेड़ उखड़कर रेल पटरियों पर गिर गए, जिससे परबातीपुर-चिलाहाटी मार्ग पर करीब पांच घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। शुक्रवार तड़के तीन बजे फिर से इस रेलमार्ग पर यातायात फिर से बहाल किया जा सका। ढाका जाने वाली निलसागर एक्सप्रेस ट्रेन रेल तीन घंटे बाद स्टेशन से रवाना हुई। रहीम ने बताया संबद्ध अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »