27 Apr 2024, 04:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप का दावा - पकड़े गए आईएस के पांच मोस्ट वांटेड आतंकवादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 9:56AM | Updated Date: May 12 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये दावा किया है कि आईएस के पांच मोस्ट वांटेड आतंकवादी पकड़े गए। इनमें अबू बकर अल बगदादी का मुख्य सहायक अबू जेद अल इराकी भी शामिल है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा आईएस के पांच मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पकड़ लिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इराकी सूत्रों के हवाले से बताया कि पकड़े गए आईएस आतंकवादियों में से चार इराक के और एक सीरिया का है।
 
इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बीते तीन महीने से अभियान शुरू किया गया था। ये सीरिया और तुर्की में छुपे हुए थे। दो इराकी अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि वे कई महीनों से आईएस के कई आतंकवादियों पर नजर रखे हुए थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके चलते उक्त आतंकियों की गिरफ्तार संभव हो सकी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »