26 Apr 2024, 21:21:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया: कैदियों के हमले में पांच अफसरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:04AM | Updated Date: May 10 2018 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास एक शहर में कैदियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया, जिसमें पांच अधिकारी और एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों का आरोप है कि इस हमले में इस्लामी आतंकियों का हाथ है। यह हमला जकार्ता के दक्षिणी बाहरी इलाके में हुआ, जहां चार दिन पहले पुलिस ने तीन इस्लामी आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की उसी शहर में मुख्यालय और अन्य पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की योजना थी। इस्लामिक स्टेट समूह की अमाक न्यूज एजैंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा मंगलवार देर रात जेल में सेनानियों और आतंकवाद विरोधी दल के बीच झड़प हुई थी। एक आतंकवाद विरोधी जांचकर्ता ने कहा कैदियों ने छह अधिकारियों को बंधक बना लिया था और उनमें से पांच मारे गए। एक अन्य अधिकारी अभी भी बंदी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »