27 Apr 2024, 00:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 7 भारतीय इंजीनियरों का अपहरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 10:51AM | Updated Date: May 7 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को सात भारतीय इंजीनियरों और एक अफगान नागरिक का अपहरण कर लिया। ये सभी उत्तर में स्थित बघलान प्रांत के एक बिजली स्टेशन में काम करते हैं।
 
अफगानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास इनकी सुरक्षित रिहाई का प्रयास कर रहा है। बघलान पुलिस के प्रवक्ता जबीहुल्ला शुजा ने बताया कि अपहरण की घटना तब हुई जब भारतीय इंजीनियर मिनी बस से बिजली स्टेशन जा रहे थे। कंपनी को बिजली सब-स्टेशन का ठेका मिला है। बंदूकधारियों ने इंजीनियरों को सरकारी अधिकारी समझकर अपहरण कर लिया।
 
तालिबान पर शक
अभी तक किसी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि बघलान की प्रांतीय परिषद ने अपहरण की घटना को तालिबान से जुड़ा बताया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय इंजीनियरों के अपहरण की पुष्टि की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »