26 Apr 2024, 16:57:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेहमानों को फरमान - प्रिंस की शादी में अपना खुद घर से लेकर आएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2018 11:22AM | Updated Date: May 6 2018 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के राजघराने में प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसे साल की सबसे बड़ी शादी बताया जा रहा है। दोनों इसी महीने 19 तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें 2,640 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि हाल ही जिस कारण से ये शादी सुर्खियों में आई है, वो है ब्रिटिश राजघराने का एक फरमान, जिसमें कहा गया है कि इस भव्य शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को अपने लिए खाना खुद लेकर आना होगा। इस अजीब फरमान को लेकर आमंत्रित मेहमान हैरान हैं।
 
इस रॉयल शादी में 1,200 ऐसे लोग शामिल होंगे, जिन्होंने अपने समुदाय और समाज के लिए प्रेरणादायक काम किया है। य लोग हर क्षेत्र से होंगे और इन्हें क्वीन एलिजाबेथ के प्रतिनिधि लॉर्ड लेफ्टिनेंट ने चुना है। ये सभी लोग विंड्सर कैसल के अंदर मौजूद रहेंगे, लेकिन इन्हें चैपल के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। रॉयल परिवार की तरफ से इन 1,200 लोगों एक खत भेजा गया, जिसमें लिखा है कि शादी वाले दिन वे अपना लंच खुद लेकर आएं, क्योंकि वहां खाना या ड्रिंक खरीदने की सुविधा नहीं होगी।
 
इस खत को पढ़ने के बाद से सभी लोगों में काफी गुस्सा है। शादी में शरीक होने जा रहे एक शख्स ने कहा उनके पास इतना पैसा है और कहते हैं कि खाना खुद लाना होगा, ये गलत है। विभिन्न बैकग्राउंड से आए ये लोग केवल रॉयल जोड़े को अंदर जाते और शादी के बाद बाहर आते हुए ही देख पाएंगे। वहीं विंड्सर कैसल के अंदर चैपल में, जहां दोनों की शादी होगी, वहां केवल 600 मेहमान रहेंगे।
 
राजनीतिक परिवारों को नहीं बुलायाप्रिंस हैरी और मेघन मार्कल अपनी शादी को एकदम निजी रखना चाहते हैं, इसलिए दोनों ने किसी भी राजनीतिक हस्ती को शादी में न बुलाने का फैसला किया है। यूके की प्रधानमंत्री थेरेसा मे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रॉयल परिवार के करीबी बराक ओबामा को भी शादी का न्योता नहीं दिया गया। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल होंगी। प्रियंका और मेघन मार्कल एक-दूसरे को पिछले तीन साल से जानते हैं और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »