26 Apr 2024, 12:40:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द. कोरिया में तैनात अपने सैनिकों की संख्या कम करेगा अमेरिका!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 3:45PM | Updated Date: May 4 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन दक्षिण कोरिया में तैनात अपने सैनिकों की संख्या में कमी करने के विकल्पों पर विचार करे।
समाचार पत्र ' द न्यूयॉर्क टाइम्स ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कोरियाई प्रायद्वीप में इस समय 23,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि दोनों कोरियाई देशों के बीच सुलह तथा शांति होने से इन सैनिकों की संख्या में कमी की जा सकती है।
अधिकारियों का यह भी मानना है कि सभी अमेरिकी सैनिकों को वापिस बुलाना संभव नहीं है। इस बीच दक्षिण कोरिया ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो भी जाते हैं तो दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिक जब तक चाहे रह सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »