08 May 2024, 06:03:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सैन्य विमान में आग, नौ जवानों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 10:17AM | Updated Date: May 4 2018 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में नौ जवानों को लेकर जा रहा एक सैन्य मालवाहक विमान आग लगने के कारण खाक हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विमान दुर्घटना में सभी सवार नौ लोगों की मौत की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि काफी पुराने हो चुके इस विमान का परिचालन स्थगित करने से पहले इसने अपनी आखिरी उड़ान भरी थी।
 
प्योर्टोरिको एयर नेशनल गार्ड से रवाना हुआ सी-130 हर्क्यूलस मालवाहक विमान बुधवार को सवानाह हवाई अड्डा के नजदीक अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि विमान ऊंचाई से गिर रहा है और बाद में विस्फोट होने के साथ ही वह आग के गोले में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने पहले बताया था कि विमान में सवार चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि विमान में अन्य लोग भी सवार थे।
 
प्योर्टोरिको नेशनल गार्ड के प्रवक्ता मेजर पॉल डैलेन ने बताया हम विमान में नौ लोगों के सवार होने की पुष्टि करते हैं। इसमें से पांच चालक दल के सदस्य और चार अन्य यात्री थे। उन्होंने बताया कि अन्य चारों यात्री भी सैन्य सदस्य थे। डैलेन ने सभी नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं की, लेकिन कहा कि दुर्घटना की तस्वीरें खुद ही सारी कहानी बयां कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »