27 Apr 2024, 09:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप ने कल्पना चावला को बताया नायिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 12:15PM | Updated Date: May 3 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष कार्यक्रम में अपना जीवन समर्पित करने और लाखों लड़िकयों को अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना दिखाने वाली भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला को अमेरिकी नायिका करार दिया है। ट्रंप का यह बयान तब आया जब उन्होंने मई महीने को 'एशियन / अमेरिकन एंड पैसिफिक आइजलैंडर हैरिटेज मंथ' घोषित करते हुए संबंधित घोषणा जारी की।
 
अमेरिकी कांग्रेस ने भी वार्षिक तौर मई के महीने को 'एशियन / पैसिफिक अमेरिकन हैरिटेज मंथ' के रूप में नामित किया है। कल्पना अंतरिक्ष में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। वह 2003 में अंतरिक्ष यान कोलंबिया से संबंधित हादसे में जान गंवाने वाले चालक दल के सात सदस्यों में शामिल थीं। यह दुर्घटना तब हुई थी जब यान पृथ्वी के वातावरण में पुन: प्रवेश कर रहा था। 
 
ट्रंप ने कहा, 'भारतीय-अमेरिकी कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला थीं जो अंतरिक्ष में गई थीं और अंतरिक्ष यान कार्यक्रम तथा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर आने-जाने वाले इसके विभिन्न मिशनों में अपने समर्पण के कारण अमेरिकी नायिका बन गयीं। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि के कारण कांग्रेस ने मरणोपरांत उन्हें ' स्पेस मेडल आॅफ आॅनर से सम्मानित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »