26 Apr 2024, 15:07:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेद्दाह ब्लास्ट का मास्टरमाइंड भारतीय नागरिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 12:00PM | Updated Date: May 2 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब ने जेद्दाह में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास के पास हुए आत्मघाती बम धमाके के पीछे भारतीय नागरिक का हाथ होने की पुष्टि की है। सऊदी ने डीएनए टेस्ट के आधार पर यह दावा कि  है कि दो साल पहले  हुए हमले के पीछे भारतीय नागरिक फैयाज कागजी था जो लश्कर ए तैयबा का संचालन करता था। सऊदी अरब ने पुष्टि की है कि पिछले साल कागजी का जो डीएनए सैंपल भेजा गया है वह जेद्दाह बम ब्लास्ट करने वाले से मैच कर गया है।
 
महाराष्ट्र के बीड़ का रहने वाला फैयाज कागजी साल 2006 में औरंगाबाद से हथियारों का जखीरा पकड़े जाने के बाद से फरार था। खुफिया सूत्रों के मुताबिक वह बांग्लादेश होते हुए पाकिस्तान भाग गया था। जांच एजेंसी का मानना है कि पुणे में 2010 और 2012 में हुए दो बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड और फाइनेंसर कागजी ही था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »