26 Apr 2024, 07:52:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 11:20AM | Updated Date: May 1 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में उत्तर-पूर्वी शांक्सी प्रांत के एक गांव में आज भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई। सरकारी अखबार चाइना डेली ने स्थानीय प्रचार विभाग के हवाले से खबर दी है कि सोमवार सुबह लुलियांग शहर के कैजीझुआंग गांव में भूस्खलन हुआ। उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में भूस्खलन में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
 
खबरों के अनुसार बचाव कार्य के लिए 100 से अधिक लोगों को वहां भेजा गया है। भूस्खलन के कारण का पता नहीं चल पाया है। चीन के पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर बारिश के दिनों में अक्सर भूस्खलन होता है। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पिछले साल आए एक भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी। नवंबर 2015 में झेजियांग प्रांत में ही आए एक भूस्खलन के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2008 में सिचुआन प्रांत में वेनचुआन काउंटी में एक भूकंप के कारण 87,000 लोग मारे गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »