27 Apr 2024, 09:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक साल बाद अपने वतन लौटा भारतीय नागरिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 11:13AM | Updated Date: May 1 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान की सीमा में करीब एक वर्ष पहले भूलवश प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। पाकिस्तान की सेना के मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक पंजाब रेंजर्स द्वारा कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दलवंदर सिंह (23) को कल सीमा सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया।
 
आईएसपीआर ने कहा कि सिंह भूलवश सीमा पार कर गए थे और लाहौर से 50 किलोमीटर दूर कसूर के नजदीक बल्लनवाला गांव में छह मार्च 2017 को प्रवेश कर गए थे। बहरहाल, पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि सिंह को कब गिरफ्तार किया गया और कितने समय तक वह सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »