26 Apr 2024, 14:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया और द. कोरिया के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मदद को तैयार हुआ रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 3:26PM | Updated Date: Apr 30 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से कहा है कि वे उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद करने को तैयार हैं।
पुतिन ने रविवार को जे-इन से फोन पर बात की और कहा कि रूस कोरियाई प्रायद्वीप में ऊर्जा परियोजनाओं और त्रिपक्षीय अवसंरचना के माध्यम से मदद करने को तैयार है। 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और जे-इन ने के बीच सम्पन्न हुए शिखर सम्मेलन के बाद उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूरी तरह से परमाणु निशस्त्रीकरण का संकल्प लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »