27 Apr 2024, 10:16:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी 11 मई को करेंगे नेपाल का दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 3:13PM | Updated Date: Apr 21 2018 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई को नेपाल के दौरे पर आयेंगे। नेपाल की सरकारी मीडिया ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार से सटे नेपाल के तराई मैदानी इलाके के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल जनकपुर भी जाने की उम्मीद है।
नेपाल सरकार के अधिकारी ने कहा, "हमें मोदी के जनकपुर दौरे के लिए तैयारी करने को कहा गया है, जो लम्बे समय से लम्बित थी।"  नवंबर 2014 में मोदी जनकपुर गए थे, जब वह सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आये थे।
मोदी की उनके कार्यकाल में यह नेपाल की तीसरी यात्रा होगी, लेकिन 2015 में नए नेपाली संविधान की घोषणा के बाद यह पहली यात्रा होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »