27 Apr 2024, 00:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोको हरम से लगा नाइजीरियन सरकार को झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:24PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। इस्लामी आतंकवादी बोको हरम द्वारा अप्रैल 2014 में उत्तर-पूर्वी शहर चिबोक से अगवा की गयी लड़कियों की रिहाई के लिए की जा रही बातचीत को आंतकवादी संगठन के अंदरुनी मतभेदों के कारण झटका लगा है। इस बात की जानकारी नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने दी है।
बुहारी ने कहा कि बोको हरम के 'अंदरुनी मतभेदों' के कारण बातचीत के परिणाम के संबंध में असहमति सामने आयी है। बोको हरम ने चिबोक शहर के स्कूल से 270 से अधिक लड़कियों को अगवा कर लिया था। इसके बाद से कई लड़कियों को रिहा कर दिया गया जबकि तकरीबन 100 लड़कियां अभी भी बोको हरम की बंधक हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »