26 Apr 2024, 09:11:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्विस बैंक: कुछ और नामों का खुलासा, यश बिड़ला का भी नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 6:20PM | Updated Date: May 26 2015 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्न। स्विट्जरलैंड सरकार अपने यहां बैंक खाते रखने वाले 5 और भारतीय नागरिकों के नाम प्रकाशित किए हैं जिनके खिलाफ भारत में कर संबंधी जांच चल रही है। यहां के संघीय राज-पत्र में प्रकाशित इन नामों में उद्योगपति यश बिड़ला, जमीन जायदाद कारोबारी पोंटी चड्ढ़ा के दामाद गुरजीत सिंह कोचर और दिल्ली की महिला उद्योगपति रितिका शर्मा तथा मुंबई के सिटी लिमोजिन घोटाले में शामिल दो व्यक्तियों के नाम भी हैं। चड्ढा की कुछ वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी।
   
स्विट्जरलैंड की सरकार ने इन भारतीयों के बारे में भारतीय अधिकारियों द्वारा मांगी गई सूचनाओं के बाद उनके नाम प्रकाशित किए हैं। स्विट्जरलैंड के कर विभाग, स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफटीए) ने इनमें से बिड़ला और ब्लेसिंग एपैरल कंपनी की रितिका शर्मा के बारे में कुछ सूचनाएं भारत सरकार के साथ पहले ही साझा कर चुका है। 
   
इन 5 के अलावा 2 अन्य भारतीयों- स्नेहलता साहनी और संगीता साहनी- के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। इन दोनों के खिलाफ भी भारत में जांच चल रही हैं। सिटी लिमोजीन के जरिए मुंबई में पोंजी योजना चलाने को लेकर जांच का सामना कर रहे सईद मोहम्मद मसूद के बारे में कुछ ब्योरा स्विस प्राधिकरण ने पूर्व में साझा किया था। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर कुछ साल पहले उनका खाता जब्त कर लिया गया था। 
  
प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार भारत सरकार ने मसूद और सी कौसर मोहम्मद मसूद के बारे में नयी जानकारी मांगी है। इस मामले में बिड़ला के कार्यालय की ओर से ई-मेल से भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला। साथ ही रितिका को भी बार-बार फोन किया गया, पर उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं मिला।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »