26 Apr 2024, 17:27:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रासायनिक हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया यह बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:40PM | Updated Date: Apr 10 2018 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के पूर्वी घौता में हुए रासायनिक हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। 
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस घटना का कड़ा जवाब दिया जाएगा और अमेरिका के पास कई सैन्य विकल्प हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कल शाम बात की और दोनों ही नेताओं ने इसके खिलाफ एक 'मजबूत प्रतिक्रिया' को लेकर इच्छा व्यक्त की है।
इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और रूस ने एक दूसरे पर जमकर हमले किए। रूस के प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने कहा कि सीरिया में हुई घटना 'गढ़ी गई है' और इसके जवाब में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के 'भयानक प्रभाव' हो सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत निक्की हेली ने कहा कि सीरिया को सैन्य मदद देने वाले रूस के हाथ 'सीरिया के बच्चों के खून' से रंगे हुए हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने कहा था कि दुनिया की बड़ी शक्तियां रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की अनदेखी कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »