26 Apr 2024, 14:54:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्राइवेसी उल्लंघन पर फेसबुक की जांच में जुटा इंडोनेशिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 10:53AM | Updated Date: Apr 7 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश के नागरिकों की प्राइवेसी में सेंध लगाने वाले फेसबुक की जांच की जा रही है। देश के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इसने नेशनल पुलिस चीफ को इंडोनेशिया में निजता संबंधित कानूनों के संभावित उल्लंघन मामले में जांच के लिए कहा है। इससे एक दिन पहले ही फेसबुक ने एक मिलियन से अधिक इंडोनेशियाई नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की जानकारी कैंब्रिज एनालिटिका को होने की संभावना जताई थी।
 
फेसबुक ने कैंब्रिज एनालिटिका को गलत ढंग से अपने यूजर्स का डेटा शेयर किया। अब इस मामले में यूजर्स की संख्या पांच करोड़ से बढ़कर 8.7 करोड़ हो गई है। राजनीतिक फायदे के लिए फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी लीक करने के बाद अब फेसबुक की साख और विश्वसनीयता दांव पर लगी हुई है। इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कैंब्रिज एनालिटिका को लेकर अहम खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के करीब 8.70 करोड़ यूजर्स का पसर्नल डेटा अनुचित तरीके से शेयर किया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »