26 Apr 2024, 21:12:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सांसदों ने की लॉकहीड मार्टिन एफ-35 विमान ताइवान को देने की वकालत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 7:19PM | Updated Date: Mar 27 2018 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट के दो रिपब्लिकन सदस्यों ने ट्रंप प्रशासन से ताइवान को लॉकहीड मार्टिन एफ-35 लड़ाकू जेट बेचने की अनुमति देने की अपील की है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार इन सांसदों का कहना है कि इससे स्वशासित द्वीप को खुद पर मंडराते चीन के खतरों के बावजूद लोकतंत्र को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। ताइवान में वर्ष 2016 में आजादी समर्थक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की साई इंग-वेन के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद से चीनी की उसके प्रति कटुता बढ़ी है। चीन ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है, जबकि वर्ष 1949 में गृह युद्ध की समाप्ति के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

दोनों सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, आपके नेतृत्व से ताइवान में लोकतंत्र बनाये रखने में मदद मिलेगी। इस पत्र पर राष्ट्रपति कार्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »