26 Apr 2024, 13:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस में हुई अब तक की सबसे बड़ी घटना!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 3:06PM | Updated Date: Mar 26 2018 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के साइबेरिया प्रांत के केमरोवो शहर में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर करीब 53 लोगों के मारे जाने की खबर है।  रूस के आपातकालीन सेवाओं के मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी।
रूस की आपात सेवा ने कहा है कि लगी आग बुझा दी गयी है लेकिन बचावकर्मियों को मॉल की ऊपरी मंजिलों में पहुंचने में मुश्किलें आ रही है क्योंकि आग लगने के बाद इमारत की छत ढह गई है। आग लगने की घटना के बाद से 24  से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को तलाशने के लिए अपील कर रहे हैं। प्रशासन ने मॉल के नजदीक स्कूल में पूछताछ केंद्र स्थापित किया है जहां से लोग अपने लापता संबंधियों और परिवार के सदस्यों के लिए पूछताछ कर सकते हैं।
मॉल के भीतर की वीडियो फुटेज में लोग धुएं से भरी मॉल की सीढ़ियों पर आपातकालीन खिड़की को तोड़ने का प्रयास करते हुए दिखायी दे रहे हैं लेकिन यह जाम दिखाई प्रतीत हो रही थी।
जांच एजेंसियों ने कहा है कि आग की घटना को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमें मालिक, आउटलेट को किराये पर देने वाले लीजर्स शामिल हैं। बड़े अपराधों की जांच करने वाली जांच समिति ने कहा है वह मॉल के मुख्य मालिक से पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेने के लिए प्रयासरत है। 
माना जा रहा है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद से यह रूस की सबसे भयानक आग दुर्घटनाओं में से एक है। जानकारी के अनुसार आग मॉल की ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गयी जहां पर सिनेमा कांप्लेक्स और बच्चों के खेलने का स्थान है। इस शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर, रेस्तरां और कई दुकानें हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »