27 Apr 2024, 03:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब नहीं ली जाएंगी अमेरिकी सेना में किन्नरों की सेवाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 2:29PM | Updated Date: Mar 24 2018 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अपवादों के साथ सेना में कार्यरत किन्नरों की सेवा पर रोक लगाने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को सेना में किन्नरों की भूमिका को सीमित करने वाले मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं। 
इस मेमोरेंडम में कहा गया है कि डिस्फोरिया से पीड़ित किन्नरों जिन्हें इलाज, सर्जरी आदि की आवश्यकता है उन्हें सेना से अयोग्य करार दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि रक्षा तथा गृह मंत्रालय किन्नरों की सैन्य सेवा के बारे में उचित नीतियों को लागू कर सकते हैं।
व्हाइट हाउस के अनुसार रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने बताया कि डिस्फोरिया से पीड़ित किन्नर अथवा इसका इलाज कराने वालों से सैन्य कार्यप्रणाली प्रभावित होती हैं। ट्रंप ने पिछले साल जुलाई में भी किन्नरों को सैन्य सेवा में प्रतिबंधित करने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किन्नर नागरिकों को सेना में खुले तौर पर सेवाएं देने की इजाजत देकर रक्षा विभागों के स्थापित ढांचे को ध्वस्त किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »