26 Apr 2024, 19:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा में गोलीबारी के बाद सजग हुआ अमेरिकी प्रशासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 3:43PM | Updated Date: Feb 20 2018 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्लोरिडा। बंदूक रखने के नियमों में सुधार करते हुए अमेरिकी प्रशासन ने बंदूक रखने वाले की पृष्ठभूमि की बेहतर ढंग से जांच करना जरूरी कर दिया है। खास बात ये है कि इस नियम का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समर्थन किया है।
ट्रंप के बंदूक रखने के नियमों का समर्थन करने की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निग से द्विदलीय विधेयक पर बात की है। इस विधेयक में किसी को भी बंदूक ख़रीदने की इजाजत देने से पहले की जाने वाली जांच प्रक्रिया को सुधारने का प्रस्ताव रखा गया है। 
नियमों में बदलाव की यह कार्यवाही फ्लोरिडा के एक स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी के बाद हुई है। गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के संदिग्ध निकोलस क्रूज स्कूल का पूर्व छात्र था और उसने पिछले साल सात राइफल खरीदी थी, जबकि 2016 में फ्लोरिडा मेंटल हेल्थ वर्कर्स उनके मानसिक स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रुख़ पर कहा, "अभी चर्चा चल रही है और सुधारों पर विचार चल रहा है। राष्ट्रपति फेडरल बैकग्राउंड चेक सिस्टम को बेहतर बनाए जाने के प्रयासों के प्रति समर्थन भरा रवैया रखते हैं।"
ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद की दौड़ के दौरान बंदूक नियंत्रण का विरोध किया था। पिछले साल नेशनल राइफल एसोसिएशन के अधिवेशन में राष्ट्रपति ने कहा था कि वह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार में कभी भी दख़ल नहीं देंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »