27 Apr 2024, 00:27:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा में गोलीकांड के संदिग्ध पर पहले से थी पुलिस की नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 2:00PM | Updated Date: Feb 18 2018 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पार्कलैंड। अमेरिका के फ्लोरिडा में स्कूल में अंधाधुंध फायिरंग कर 17 लोगों की हत्या करने वाले शख्स पर पुलिस और प्रांतीय अधिकारियों की नजर पहले से ही थी। पुलिस साल 2016 से उस वक्त से उस पर नजर रख रही थी जब उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अपना हाथ काटा था और कहा था कि वह एक बंदूक खरीदना चाहता है।

स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक पार्कलैंड स्थित मार्जरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में हमले के संदिग्ध निकोलस क्रूज (19) पर कई हत्याओं का आरोप लगा है। उसने बुधवार को स्कूल और उसके आसपास अंधाधुंध गोलीबारी करके 17 लोगों की हत्या कर दी थी। 

द साउथ फ्लोरिडा सन सेंटीनेल ने खुलासा किया कि निकोलस ने सितंबर 2016 में सोशल मीडिया नेटवर्क 'स्नैपचैट' पर एक वीडियो डाला था जिसमें वह अपना हाथ काटता नजर आ रहा है। इस वीडियो के बाद से फ्लोरिडा के बाल एवं परिवार कल्याण विभाग और कानून प्रवर्तन विभाग के अधिकारी उस पर नजर रख रहे थे। निकोलस ने वीडियो में एक बंदूक खरीदने की योजना का भी जिक्र किया था लेकिन यह नहीं बताया कि उसे बंदूक क्यों खरीदना है। 

गौरतलब है कि फ्लोरिडा में पार्कलैंड स्थित मार्जरी स्टोनमैन डगलस स्कूल के छात्र निकोलस को अनुशासनात्मक कारणों से विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »