26 Apr 2024, 08:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थेरेसा में की उत्तरी आयरलैंड के संकट को दूर करने की पहल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 2:41PM | Updated Date: Feb 16 2018 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। उत्तरी आयरलैंड में जारी राजनीतिक संकट को खत्म करने की पहल करते हुए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने वहां के दो प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की है। 
रिपोर्ट के अनुसार थेरेसा मे ने उत्तरी आयरलैंड में स्वशासन बहाल करने के लिए हुई बातचीत के असफल रहने के बाद गुरुवार की शाम दोनों प्रमुख दलों के नेताओं से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के नेता आर्लेन फोस्टर और सिन फेन के नेता मिशेल ओनील के समक्ष साफ किया कि यह ब्रिटेन सरकार की जवाबदेही है कि वह उत्तरी आयरलैंड के हितों की सुरक्षा का ख्याल रखें।
गौरतलब है कि उत्तरी आयरलैंड में दो प्रमुख पार्टियों डीयूपी और सिन फेन के बीच अलगाव के बाद पिछले लगभग एक साल से राजनीति संकट गहराया हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »