27 Apr 2024, 02:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खूंखार आतंकी संगठन आईएस के 53 लड़ाके ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 2:32PM | Updated Date: Feb 16 2018 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में सेना और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिनाई प्रायद्वीप में पिछले एक सप्ताह में इस्लामिक स्टेट के 53 आतंकवादियों को मार गिराया। जबकि करीब 680 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
कर्नल तमर अल रिफाई ने बताया कि सेना, नौसेना, वायुसेना तथा पुलिस ने आतंकवादियों, आपराधिक तत्वों और संगठनों को लक्षित कर गत शुक्रवार को उत्तर तथा मध्य सिनाई में संयुक्त सुरक्षा अभियान शुरू किया गया था। कार्रवाई वाले हिस्सों में नाइल डेल्टा के कुछ हिस्से और पश्चिमी रेगिस्तान शामिल हैं।
रिफाई ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक हजार किलोग्राम विस्फोटक, 378 आतंकवादी ठिकानों और हथियार भंडारण सुविधाओं को नष्ट कर दिया, जिसमें आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक मीडिया केंद्र भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »