26 Apr 2024, 22:45:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

4 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या, तालिबान ली जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 5:07PM | Updated Date: Feb 14 2018 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान के पश्चिमी क्वेटा शहर में पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने अर्द्धसैनिक बलों के चार सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी शहर में पिछले महीने एक आत्मघाती हमले में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नसीबुल्ला खान ने बताया कि जब फ्रंटियर कोर के सुरक्षाकर्मी लांगोबाद में मोटरसाइकिल से गश्त लगा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। उन्होंने बताया,"चारों सुरक्षाकर्मियों के सिर में गोली लगी है।"  इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »