26 Apr 2024, 23:22:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर हॉक्स यूनिट ने मारे छापे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 4:48PM | Updated Date: Feb 14 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पुलिस की हॉक्स यूनिट ने जोहानसबर्ग में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
हॉक्स के प्रवक्ता हेंगवानी मुलादजी ने बताया कि जिन स्थानों पर छापेमारी की गई है, उनमें राष्ट्रपति जैकब जुमा के मित्र गुप्ता बंधुओं के परिसर भी शामिल हैं। इससे पहले हॉक्स ने गुप्ता बंधुओं के आवास के नजदीक की सड़कें सील कर दी थीं। गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से अकूत धन जमा करने के लिए जुमा के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल किया। इस मामले में गुप्ता बंधुओं ने कुछ भी गलत करने से इंकार किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »