27 Apr 2024, 02:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने किया पाक की 'नापाक' हरकत का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 3:33PM | Updated Date: Feb 14 2018 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने पाक की 'नापाक' हरकत का खुलासा किया है। उनके मुताबिक पाकिस्तान इन दिनों नये किस्म के परमाणु हथियार विकसित करने में जुटा हुआ है।  इसमें कम दूरी के सामरिक हथियार भी शामिल हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद दक्षिण एशिया क्षेत्र में खतरा और बढ़ गया है।
अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डान कोट्स ने अमेरिकी उच्च सदन सीनेट में सांसदों को बताया कि पाकिस्तान ना सिर्फ परमाणु हथियार बनाना जारी रखे हुए है बल्कि वह अब नए किस्म के कम दूरी के परमाणु हथियार बना रहा है। जो निश्चित रूप से भारत पर निशाना लगाने के लिए ही हैं। इन परमाणु हथियारों में समुद्र केंद्रित क्रूज मिसाइलें, हवा से छोड़ी जाने वाली क्रूज मिसाइल और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं। 
उन्होंने चेताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत के अंदर आतंकी हमले जारी रखेंगे। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ने का खतरा है। कोट्स ने यह संदेश विगत शनिवार को जम्मू में सुंजवान के आर्मी कैम्प में आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के हमले के बाद दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »