26 Apr 2024, 20:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का परिवार खतरे से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 7:24PM | Updated Date: Feb 13 2018 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी को मिले अज्ञात तत्व के पत्र को लेकर स्थिति साफ हो गई है। जूनियर ट्रंप ने कहा है कि उनकी पत्नी और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। अज्ञात तत्व वाला पत्र किसी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हो सकता है। दरअसल पत्र को खोलने के बाद जूनियर ट्रंप की पत्नी वेनेसा की तबियत बिगड़ गई थी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात तत्व के साथ एक पत्र ट्रंप जूनियर के निवास पर पोस्ट किया गया था। जूनियर ट्रंप की पत्नी वेनेसा ने यह पत्र खोलने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेनेसा को पत्र खोलने के बाद खांसी और जी मिचलाने की तकलीफ होने लगी। इसके बाद वेनेसा को ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस प्रवक्ता जॉन ग्रिमपेल ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि अज्ञात पदार्थ संदेहास्पद नहीं था। राष्ट्रपति के परिवार की सुरक्षा करने वाली खुफिया एजेंसी ने केवल इतना ही कहा है कि वह उस संदिग्ध पदार्थ की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »