08 May 2024, 19:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2030 तक दुनिया की सबसे स्मार्टेस्ट सिटी होगी दुबई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 2:56PM | Updated Date: Feb 13 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुनिया के विकसित देशों में शुमार यूएई ने तकनीक की दुनिया में एक नया कीर्तिमान रचा है। दुबई में दुनिया की पहली सेल्फ-ड्राइविंग ट्रांसपोर्ट पॉड की टेस्टिंग की गई हैं। जिन्हें अकेले या जोड़कर बस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे नेक्स्ट फ्यूचर ट्रांसपोर्टेशन कंपनी ने डिजाइन किया है।

आरटीए के डायरेक्टर जनरल मतर अल-तायर ने कहा कि ड्राइवरलेस इस पॉड से दुबई दुनिया की स्मार्टेस्ट सिटी में से एक होगी। इसे शॉर्ट और मीडियम दूरी तय करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें 10 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है और इसका बजन 15 क्विंटल है।

प्रत्येक पॉड की एवरेज स्पीड 20किमी प्रति घंटा है। इसमें एक बैटरी लगी होती है जो तीन घंटे तक चलती है। बैटरी को 6 घंटे में दोबारा चार्ज किया जा सकता है। इसमें सेफ्टी के लिए तीन तरह के प्रोटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। मेन सिस्टम में थ्रीडी कैमरा लगा है। दूसरे प्रोटेक्शन सिस्टम में सिंपल कैमरा लगा है और तीसरा कैमरा मैन्युअली ऑपरेटर द्वारा ऑपरेट होता है।

दुबई में लक्ष्य रखा गया है कि 2030 तक इस पॉड को लोगों के लिए सड़कों पर उतार सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »