27 Apr 2024, 06:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्‍ट्रपति के मित्र को 20 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 2:36PM | Updated Date: Feb 13 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। दक्षिण कोरिया की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाले एक बड़े घोटाले के मामले में पूर्व राष्‍ट्रपति पार्क ग्युन हे के मित्र चोई सून-सिल को गिरफ्तार कर लिया गया और 20 साल के लिए जेल भेज दिया गया।
सियोल सेंट्रल कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने 25 साल की कैद की सजा मांगी थी। इनका कहना था कि आरोपी ने व्यक्तिगत लाभ के लिए पूर्व राष्ट्रपति के साथ संबंधों का इस्तेमाल किया। कोर्ट ने अपने आदेश में लोट्टे ग्रुप के चेयरमैन शिन डोंग बिन पर भी घुसखोरी का आरोप लगाया और दो साल के कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। वहीं चोई सून को 20 साल की सजा सुनाई।
बता दें कि पार्क को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी मामले की वजह से पार्क को राष्ट्रपति पद से भी बर्खास्‍त किया गया था। सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने रिश्वत लेने, अधिकारों का दुरूपयोग करने, बलप्रयोग और गोपनीय सरकारी जानकारियां लीक करने के आरोप में पार्क के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। घूसखोरी व अधिकारों का दुरुपयोग के मामले में वह ट्रायल पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »