26 Apr 2024, 15:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन, 10 आतंकी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 1:39PM | Updated Date: Feb 13 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस आतंकवादी मारे गये हैं तथा चार सौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कुछ विदेशी भी शामिल हैं।
मिस्र सेना के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि सेना और पुलिस ने मिलकर आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ देशभर में शुक्रवार को एक बड़ा अभियान चलाया है।
गौरतलब है कि मिस्र में पिछले साल नवंबर में एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट में कम से कम 300 लोग मारे गए थे और इस हमले के बाद राष्ट्रपति फतेह अल सीसी ने सेना को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाने के निर्देश देते हुए तीन माह में इन्हें मार गिराने के आदेश दिए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »