26 Apr 2024, 13:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी हवाई ताकत को चीन की चुनौती!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 3:54PM | Updated Date: Feb 12 2018 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने अपनी वायु सेना की ताकत को बढ़ाते हुए स्टील्थ फाइटर प्लेन जे-20 को वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया है। चीनी मंत्रालय के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक स्टील्थ फाइटर प्लेन अब युद्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार है। चौथी पीढ़ी के इस लड़ाकू विमान को अमेरिकी एफ-22 और एफ-35 विमानों का चीनी जवाब माना जा रहा है।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एयर फोर्स शाखा के प्रवक्ता शेन जिंके के मुताबिक, स्टील्थ विमान चीन की संप्रभुता की रक्षा की ताकत में इजाफा करेगा। 2017 में चीनी विशेषज्ञों ने हालात का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट दी थी कि जे-20 को दुश्मन की हवाई पट्टियों और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर इसमें लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें फिट कर दी जाएं तो यह अमेरिका की हवाई ताकत के लिए भी चुनौती बन सकता है।
विश्लेषकों के अनुसार जे-20 दो तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम है। इससे हवा से हवा में युद्ध लड़ा जा सकेगा, साथ ही आकाश से जमीन पर भी हमला किया जा सकेगा। स्टील्थ विमान को रडार से पकड़ने में मुश्किल आती है, इसलिए वह दुश्मन को चकमा देते हुए लक्ष्यों पर हमला कर सकता है। इससे अमेरिका के रिफ्यूलिंग टैंकरों और अर्ली वार्निंग प्लेन को भी निशाना बनाया जा सकता है।

अभी तकअमेरिका और उसके सहयोगी जापान के पास ही स्टील्थ फाइटर प्लेन की ताकत थी। लेकिन अब चीन भी उन्हें चुनौती देने के लिए आकाश में है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »