26 Apr 2024, 20:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया के सबसे बड़े सूखे से जूझ रहा है यह शहर, 21 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 3:11PM | Updated Date: Feb 12 2018 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका का केपटाउन शहर इन दिनों दुनिया के सबसे बड़े सूखे से जूझ रहा है। जहां अब सिर्फ 70 दिनों का पीने का पानी बचा है। पानी के लिए यहां इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर के सभी छह बड़े डैम लगभग सूख चुके हैं। अगर आने वाले दिनों में शहर में बारिश नहीं हुई तो इसका लेवल 21 अप्रैल तक 13.5% से नीचे चला जाएगा और इसके बाद घरों में पानी सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह दुनिया का पहला शहर होगा, जहां पानी के लिए इमरजेंसी होगी। 
अथॉरिटी ने 21 अप्रैल को डे-जीरो घोषित किया है। इसके बाद लोगों के घरों में पानी आना बंद हो जाएगा। शहर को लोगों को पीने का पानी लेने के लिए लाइन में लगना होगा। इसके लिए शहर में 200 सेंटर बनाए जा रहे हैं। अभी घरों में रोजाना 87 लीटर पानी की सप्लाई हो रही है। डे-जीरो से सिर्फ 27 लीटर पानी मिलेगा। वो भी लाइन में लगकर। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »