26 Apr 2024, 19:07:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के उत्तरी सिनाई में सेना के ऑपरेशन में 28 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 2:43PM | Updated Date: Feb 12 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के उत्तरी सिनाई क्षेत्र में सेना ने इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 28 आतंकियों को मार गिराया। जबकि 92 अन्य को गिरफ्तार किया।
सेना की ओर से बताया गया कि आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुक्रवार को शुरू किया गया था। उत्तरी सिनाई क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न ठिकानों पर सेना ने जोरदार कार्रवाई की है और इसमें 28 आतंकवादी मारे गए और 92 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। 
इसके अलावा हवाई हमलों के जरिए हवाई और आर्टीलियरी हमलों से बचने के लिए आतंकवादियों के 66 ठिकानों, हथियारों के जखीरों, कई एसयूवी और मोटरसाईकिल भी नष्ट कर दिये गये। छापेमारी के दौरान भूमिगत होने के लिए भी आतंकवादी इन ठिकानों का इस्तेमाल करते थे। 
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहले इस अभियान को सिनाई क्षेत्र में ही चलाया गया था लेकिन बाद में नील नदी डेल्टा और पश्चिमी रेगिस्तान के कुछ हिस्सों को  जोड़ा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »