26 Apr 2024, 10:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले के गैस सिलेंडर में विस्‍फोट, 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 10:30AM | Updated Date: Feb 11 2018 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ला पाज (बोलीविया)। ओरूरा शहर में चल रहे कार्निवाल के रास्ते में एक फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले के गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए। बोलीविया की पुलिस ने यह जानकारी दी है। 
 
बेहद प्रभावशाली था विस्‍फोट 
डिप्टी कमांडर फ्रेडी बीटनकर्ट ने बताया कि विस्फोट ओरूरा कार्निवाल में भागीदारों के प्रवेश करने की जगह के पास हुआ। गौरतलब है कि यह बोलीविया के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है। विस्फोट 50 मीटर तक बेहद प्रभावशाली रहा। 
 
...और विस्‍फोट हो गया
कमांडर का कहना है कि पुलिस को लगता है कि गर्म तेल के कारण गैस चूल्हे का नॉब कमजोर हो गया, और इसी कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ। 
 
6 की मौत, 28 घायल
क्षेत्रीय पुलिस कमांडर रोमेल राणा ने बताया कि विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हुए हैं। ओरूरा कार्निवाल में बोलीविया के अलावा पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »